गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गांडेय, प्रतिनिधि। पीजी पोर्टल पर जमीन अतिक्रमण की शिकायत पर सोमवार को गांडेय सीओ मो हुसैन ने गांडेय अंचल के विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। इस क्रम में सीओ ने अंचल के बाघाडीह, पर्वतपुर, अहिल्यापुर सहित विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। सीओ ने जमीन के भौतिक सत्यापन करने के बाद अतिक्रमण किए हुए लोगों को जमीन अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया। इस विषय में गांडेय सीओ ने कहा कि पीजी पोर्टल वैगरह में अंचल क्षेत्र के उक्त जगहों से सार्वजनिक जमीन जैसे कि रोड, नाली आदि को अतिक्रमण किये जाने को लेकर शिकायत मिली थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया है। सीओ ने कहा कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तब अतिक्रमणकर्ता पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दु...