कोडरमा, दिसम्बर 24 -- झुमरी तिलैया। डीसी के निर्देश पर कोडरमा सीओ रविभूषण प्रसाद वृंदाहा वाटर फॉल स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने बताया कि क्रिसमस डे व नये साल को लेकर पिकनिक स्पॉटों पर लोगों की जुटने वाले भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की विशेष तैनाती होगी। साथ हीं जंगली क्षेत्र होने के कारण नियमित पेट्रोलिंग भी किया जायेगा। मौके पर तिलैया थाना के एसआई सुबोध सिंह व तिलैया थाना के पुलिस जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.