रुद्रप्रयाग, मार्च 29 -- जनपद के थाना ऊखीमठ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर सीओ प्रबोध घिल्डियाल ने भोजनालय की साफ सफाई अच्छे ढंग से करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में नियुक्त एसडीआरएफ से समन्वय स्थापित कर सभी उपकरणों की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने थाना ऊखीमठ को आवंटित शस्त्रों का निरीक्षण किया। थाने को आवंटित शस्त्रों का रख रखाव व साफ सफाई उचित ढंग से पाई गई। तत्पश्चात परिसर के अनावासीय भवनों, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, भोजनालय, व कर्मचारी बैरक का भौतिक रूप से निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि बैरकों की साफ सफाई सही ढंग से की गई है। अपने निजी व सरकारी सामग्री को तरीके से बैरकों में बनी रैकों में रखा गया है। सीओ ने थाना कार्यालय के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.