चंदौली, जनवरी 5 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने सोमवार की देर शाम पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी देखने को मिली। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी रघुराज ने आम नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी रघुराज ने गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तिय...