गढ़वा, अगस्त 10 -- चिनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के रानीचेरी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, छात्राओं की गतिविधियां, साफ-सफाई, भोजन की व्यवस्था और पढ़ाई के माहौल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिसंख्य बिंदुओं पर व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इस दौरान अंचल अधिकारी ने छात्राओं से भी संवाद किया। उन्होंने कुछ सामान्य ज्ञान और दैनिक दिनचर्या से जुड़े प्रश्न पूछे। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति और शिक्षकों की भागीदारी संतोषजनक है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी स्कूलों में भी निजी संस्थानों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए। विद्यालय की व्यवस्था बेहतर है, ले...