रुद्रपुर, नवम्बर 30 -- रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने काशीपुर के सीओ दीपक सिंह को उनके कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर अतिरिक्त एसपी पद की नई जिम्मेदारी का औपचारिक शुभारंभ कराया। एसएसपी ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान दीपक सिंह को पदोन्नति का प्रतीक अशोक स्तंभ लगाकर सम्मानित किया। उत्तराखंड शासन ने 28 नवंबर 2025 को डीएसपी (सीओ) पद से उन्हें अतिरिक्त एसपी के पद पर पदोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की थी। एसएसपी ने कहा कि दीपक सिंह की यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जनसुरक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.