उन्नाव, फरवरी 21 -- मोहान। साइबर ठगों ने इस बार आम नागरिक नहीं बल्कि हसनगंज के सीओ को ही जाल में फंसाने की कोशिश की। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे के बीच अलग-अलग नंबरों से सीयूजी नंबर पर करीब 26 बार कॉल कर लोन, क्रेडिट कार्ड और बैंक स्कीम का झांसा दिया। इतना ही नहीं ठगों ने दो संदिग्ध एपीके फाइल भेजकर फॉर्म भरने का दबाव भी बनाया। लेकिन सतर्कता और सूझबूझ से पूरी साजिश धरी की धरी रह गई। सीओ हसनगंज अरविंद चौरसिया के मोबाइल पर चार घंटे के भीतर 26 बार कॉल आईं। इसमें उन्होंने करीब छह कॉल रिसीव की। कॉल करने वाले खुद को बैंक और वित्तीय संस्थानों का प्रतिनिधि बताते रहे। उन्होंने कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन, प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट कार्ड और विशेष बैंकिंग स्कीम का लालच दिया। जाल फंसाने के लिए कॉलर ने व्हाट्सएप पर दो अलग-अलग बैंकों से जुड़ी एपीके फाइल भेजी और ...