लातेहार, मार्च 21 -- बेतला, प्रतिनिधि। जिला परिषद लातेहार के कार्यपालक पदा. ने अपने कार्यालय से निर्गत पत्रांक 133 दिनांक 06 मार्च 2025 के द्वारा बरवाडीह के सीओ को गत संपन्न जिप बैठक के हवाले से अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सीओ के नाम निर्गत उक्त पत्र में गत 17 जनवरी 2025 को संपन्न जिप की बैठक में पारित प्रस्ताव कंडिका सं 94 का उल्लेख है। मालूम हो कि उक्त बैठक में बरवाडीह पश्चिमी के जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने पर्यटकों को सुविधा की दृष्टि से नेतरहाट की तर्ज पर बेतला में डाक बंगला निर्माण कराने हेतु आवाज उठाई थी। जिसके आलोक में बरवाडीह के सीओ मनोज कुमार को बेतला में भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.