समस्तीपुर, फरवरी 4 -- सिंघिया। संघ के आह्वान पर अंचलाधिकारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालय से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रखंड में फार्मर आईडी बनाने का काम चल रहा है। जिसके लिए लोग परिमार्जन कर जमाबंदी सुधार को लेकर आवेदन किया था। उसके निष्पादन को लेकर किसान खासे परेशान हैं। राजस्व कर्मी का बताना है कि सीओ के द्वारा ही इस तरह का आवेदन निष्पादन होता है। वहीं दाखिल खारिज, आवासीय, जाति, आय आदि प्रमाण पत्र का निष्पादन भी अटक गया है। मंगलवार को अंचल कार्यालय में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। जमीन संबंधित फरियाद लेकर कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। सीओ कुमारी सरिता रानी ने बताया कि 29 जनवरी के मंत्रिपरिषद की बैठक में डीसीएलआर पद से संबंधित लिए गए निर्णय के विरोध में वे संघ के आह्वान पर हड़ताल पर हैं। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.