सीतामढ़ी, फरवरी 6 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान टीम । अंचलाधिकारी के सामूहिक हड़ताल पर जाने से जिले में जमीन से संबंधित कार्यो के साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र बनाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वर्तमान में चल रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्याओं का भी समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। हालांकि हड़ताल खत्म होता नहीं देख डीएम के निर्देश पर जिले के रुन्नीसैदपुर, परसौनी के बीडीओ ने सीओ का चार्ज लेकर काम शुरू कराया है। वहीं सुप्पी के सीओ ने सेवानिवृति का हवाला देते हुए खुदको हड़ताल से अलग रखा है। अंचल कार्यालय में हड़ताल कार्य कराए बगैर लौट रहे लोग : पुपरी। अंचल कार्यालय पुपरी में पदाधिकारी व कर्मचारियों के हड़ताल से आवश्यक कार्य को लेकर आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। पदाधिका...