संभल, मार्च 9 -- होली और रमजान के मद्देनजर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सीओ अनुज चौधरी के बयान के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। बयान पर विवाद बढ़ने के बाद अब डीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना मेरी और एसपी की अनुमति के कोई भी अधिकारी सार्वजनिक रूप से बयान नहीं देगा। बीती गुरुवार को संभल कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने कहा था अगर किसी को होली के रंग से दिक्कत है तो वह अपने घर पर रहे। ऐसे में शांति भी बनी रहेगी और मैसेज भी अच्छा रहेगा। इस बयान ने व्यापक प्रतिक्रिया उत्पन्न कर दी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। विपक्ष बयान को राजनीतिक मुद्दा बना रहा है। इस पर डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.