पूर्णिया, जनवरी 20 -- रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली अंचल कार्यालय में वित्तीय अनियमितता और जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है। तत्कालीन अंचल नाजिर सह निम्न वर्गीय लिपिक शिशिर कुमार पर अंचल अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी बैंक खाते से 24 लाख 27 हजार 840 रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस संबंध में रूपौली की अंचलाधिकारी शिवानी सुरभी के आवेदन पर रूपौली थाना में कांड संख्या 04/26 दर्ज की गई है। इतनी बड़ी राशि के गबन की खबर फैलते ही जिला प्रशासन और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस खेल में विभाग के कुछ अन्य कर्मियों की भी मिलीभगत है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही हैं। -मामले का खुलासा: -मिली जानकारी के अनुसार अंचल कार्यालय रूपौली में कार्यरत निम्न वर्गीय लिपिक सह तत्कालीन अंचल नाजिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.