भभुआ, जनवरी 9 -- अंचल कार्यालय के बगल में सूखे आम के पेड़ से थी हादसे की आशंका जुलाई माह में अंचल कार्यालय पर टूटकर गिर गया था शीशम का पेड़ (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। संभावित हादसा को रोकने के लिए स्थानीय अंचल कार्यालय के पास महीनों से सूखा खड़े आम के पेड़ की कटाई शुक्रवार को कराई गई। इससे न सिर्फ अंचल कार्यालय के कक्ष बल्कि यहां आनेवाले लोगों के साथ होनेवाले हादसे का खतरा भी खत्म हो गया। अंचलाधिकारी के आदेश पर इस पेड़ की कटाई कराई गई है। वर्ष 2025 के जुलाई माह में कार्य अवधि के दौरान अंचल कार्यालय पर हरा शीशम का पेड़ गिर गया था। जिस समय शीशम का पेड़ अंचल कार्यालय पर गिरा था, उस वक्त अंचल के पदाधिकारी इस कार्यालय कक्ष में बैठी थीं। संयोग अच्छा था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जाता है कि आम का सूखा पेड़ के पास से हाई वोल्टेज का विद्युत त...