आरा, फरवरी 21 -- बिहिया। निज संवाददाता सीओ रचना कुमारी के कार्यालय कक्ष में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राथमिकता के आधार पर भूमि एवं रास्ता से संबंधित विवादों को सुना गया। इस दौरान कुल पांच मामलों की सुनवाई की गयी, जिसमें से त्वरित रूप से रास्ता से जुड़े तीन मामलों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास और आरओ राधेश्याम चौधरी सहित कई कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...