सासाराम, फरवरी 9 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट प्रखंड मुख्यालय से महज 10 मीटर आगे मुख्य सड़क पर अंचलाधिकारी रितेश कुमार के वाहन को दो युवकों ने रोक लिया। दोनों ने सरकारी कार्य में बाधा डाला व उनके चालक के साथ मारपीट की। घटना के बाद अंचलाधिकारी ने काराकाट थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...