मुंगेर, फरवरी 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। अंचल कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कथित रूप से कार्यालय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और दलाली करने के आरोप में राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस संबंध में सीओ वीरेंद्र कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। सीओ द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे सरकारी निर्देश के आलोक में आयोजित जनसुनवाई के दौरान संदीप कुमार द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के साथ भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालय के आदेश की प्रति संलग्न थी, जिसमें अपीलार्थी के रूप में मो. महबूब आलम का नाम अंकित है। सीओ का आरोप है कि संदीप कुमार उक्त मामले में कहीं से भी पक्षकार नहीं हैं, इसके बावजूद उन्होंने न्यायालय के आदेश के आलोक में अपने नाम से आवेदन दिया। आवेदन में कहा गया है ...