आरा, फरवरी 7 -- -जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले हुए निष्पादित बिहिया। निज संवाददाता अंचलाधिकारी की हड़ताल के कारण जाति, आवासीय, परिमार्जन सहित कई मामले लंबित चल रहे थे। शनिवार को बिहिया सीओ रचना कुमारी हड़ताल समाप्त के बाद काम पर लौटीं। इस दौरान शनिवार को सीओ के कार्यालय कक्ष में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राथमिकता के आधार पर भूमि एवं रास्ता से संबंधित विवादों को सुना गया। इस मौके पर कुल पांच मामलों की सुनवाई की गयी, जिनमें से त्वरित रूप से रास्ता से जुड़े तीन मामलों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास और आरओ राधेश्याम चौधरी सहित कई कर्मी मौजूद थे। हड़ताल खत्म होने के बाद अंचल कार्यालय में रौनक लौट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.