चंदौली, जनवरी 3 -- चंदौली। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे ने दो सीओ और चार उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने सीओ ट्रैफिक अरुण कुमार सिंह को पीडीडीयू नगर का सीओ बनाया गया। यहां के सीओ केएम शर्मा को सीओ ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सदर कस्बा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह को मझगावां चौकी प्रभारी बनाया है। वहीं मझगांवा चौकी प्रभारी रहे वीरेंद्र कुमार यादव को सदर कोतवाली के कस्बा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा चकिया में तैनात दो उपनिरीक्षकों को यूपी डायल 112 और न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया है। साथ ही नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.