सोनभद्र, जनवरी 31 -- सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार की तरफ से मिशन शक्ति केंद्र ओबरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों के रख-रखाव, शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया तथा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। सीओ ओबरा ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को महिला सुरक्षा से संबंधित शिकायतों पर पूर्ण संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, सहायता सेवाओं एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण उपरांत क्षेत्राधिकारी ने मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं को संतोष जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.