पिथौरागढ़, मार्च 21 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। सीमांत में पुलिस ने ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। शुक्रवार को जाजरदेवल में आयोजित कैंप का शुभारंभ एसपी रेखा यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्त का दान सबसे बड़ा दान है। जो आपात स्थिति में दूसरे की जान बचाता है। कहा कि रक्तदान न केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह शारीरिक रूप से भी लाभकारी होता है। कहा कि रक्तदान से शरीर में नए रक्त का निर्माण होता है और यह स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। पुलिस विभाग ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और स्थानीय नागरिकों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। बाद में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, कोतवाल ललित मोहन जोशी, थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे, एसआई कमलेश जोशी, एसआई मनोज जलाल, अपर उपनिरीक्षक महावीर सिंह, हेड कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.