गिरडीह, मार्च 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) रांची शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव साल 2025-29 के लिए हुआ। जिसमें अभिषेक केडिया रांची शाखा के अध्यक्ष चुने गए। वहीं गिरिडीह निवासी व सीए दिलीप कुमार सीए स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए। दिलीप के यूनियन के अध्यक्ष चुने जाने पर गिरिडीह में खुशी का माहौल है। सीए स्टूडेंट्स यूनियन के नवनिवार्चित अध्यक्ष दिलीप कुमार गिरिडीह के व्यवसायी अनिरुद्ध प्रसाद बरनवाल के पुत्र हैं। सीए दिलीप ने बताया कि उन्होंने 2006 में गिरिडीह कॉलेज से बी-कॉम (ऑनर्स) की 2012 में दिल्ली से सीए की परीक्षा पास की। इसके बाद वे अपने राज्य में वापस आ गए और रांची में प्रैक्टिस शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.