वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में बनारस की सीए रचिता भार्गव की हैंडबुक का विमोचन किया गया। विदेशी व्यापार नीति प्रोत्साहन, स्कीम और संबंधित प्रश्नोत्तर पर लिखी हैंडबुक का विमोचन गुरुवार को गुरुवार को संस्था के अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा एवं उपाध्यक्ष डी प्रसन्ना ने किया। यह पुस्तक आईसीएआई की जीएसटी एवं अप्रत्यक्ष कर समिति के अंतर्गत प्रकाशित की गई है। वाराणसी शाखा अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष वैभव मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष रंजीत पांडेय, श्रीप्रकाश पांडे, नमन कपूर ने रचिता भार्गव को शुभकामना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.