कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित सीए इंस्टीट्यूट में बजट के दौरान वित्त विशेषज्ञों ने सामूहिक रूप से बजट का सीधा प्रसारण देखा और समीक्षा की। नई कर नीतियों की समीक्षा, सरलीकरण और कारपोरेट सेक्टरों को दिए गए प्रोत्साहनों को देखते हुए बजट को संतुलित बताया। उन्होंने छोटे कारोबारियों को मिली टीडीएस छूट, अपील के प्री डिपॉजिट टैक्स में राहत, विदेश में पढ़ाई को जाने वाले बच्चों की फीस जमा करने पर फॉरेन एक्सचेंज के टैक्स (टीसीएस) को पांच प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत करने को अच्छा कदम बताया। आयकर अनियमितता में अपराधीकरण की श्रेणी को खत्म करने का प्रयास किया गया है। पकड़े जाने पर 30 प्रतिशत टैक्स और 90 प्रतिशत जुर्माना के बजाय अब 60 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स जमा कर राहत पाने का प्रावधान है। अधिकारियों के जाल में फंसे बिना स...