प्रयागराज, फरवरी 8 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की प्रयागराज शाखा की ओर से रविवार को जगत तरण गोल्डन जुबली स्कूल में वार्षिक सीए फेस्ट आगाज 2026 का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता एकल गायन में मोहम्मद नौमान, एकल नृत्य में काव्या केशरवानी और समूह नृत्य में क्रेजी बीट्स ग्रुप विजेता बना। समारोह में उत्तीर्ण चार्टर्ड अकाउंटेंट्स त्रिशभ सिंह, अरुणिमा हलदर, जाह्नवी गुप्ता, सवानी गोयनका, दिनकर उपाध्याय, अम्मार यासिर, राहुल शुक्ला, रोहित पांडेय, रचिता अग्रवाल, सूर्यांश जायसवाल, अविनाश प्रताप सिंह, शिवांश अग्रवाल, दीक्षा रावत, हर...