प्रयागराज, फरवरी 3 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने प्रयागराज शाखा की पूर्व अध्यक्ष सीए दिव्या चंद्रा को वर्ष 2025-26 के लिए रणनीति, परिप्रेक्ष्य योजना एवं निगरानी समिति (एसपीपीएमसी) का सह-नामित सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आईसीएआई के अध्यक्ष सीए चरनजीत सिंह नंदा ने की है। सीए दिव्या चंद्रा की इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समिति में नियुक्ति प्रयागराज के लिए गर्व का विषय है। एसपीपीएमसी जैसे महत्वपूर्ण मंच पर उनकी भूमिका से संस्थान की दीर्घकालिक रणनीति, नीतिगत दिशा और निगरानी प्रक्रियाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। प्रयागराज शाखा की प्रबंध समिति तथा सदस्यों ने दिव्या चंद्रा को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...