प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की प्रयागराज शाखा की ओर से सीए क्रिकेट लीग का आयोजन शनिवार को गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड पर किया गया। पहला मैच वाइस-चेयरमैन इलेवन और सेक्रेटरी इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें वाइस-चेयरमैन इलेवन ने सेक्रेटरी इलेवन को पराजित कर जीत दर्ज की। इस मुकाबले में रजत गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच व संजीव कुमार पांडेय को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे लीग मुकाबले में ट्रेज़रर इलेवन ने चेयरमैन इलेवन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में विशाल जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच और अम्बुज शुक्ला को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। फाइनल मुकाबला वाइस-चेयरमैन इलेवन और ट्रेज़रर इलेवन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ट्रेज़रर इलेवन ने वाइस-चेयरमैन इलेवन को पराजित कर क्रिके...