नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। देश-दुनिया में तेजी से हो रहे डिजिटल बदलाव को देखते हुए भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) ने प्रशिक्षण ले रहे सीए छात्रों को अपनी उपस्थिति और किए गए कार्यों का ब्योरा ई-डायरी में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। नए वर्ष में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग शुरू करने वाले सभी सीए छात्रों के लिए यह अनिवार्य है। सीए छात्र किसी अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट के अधीन प्रशिक्षण लेते हैं। इसमें छात्र ऑडिट, टैक्सेशन (आयकर, जीएसटी), अकाउंटिंग, कंपनी कानून, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग और कंसल्टेंसी जैसे कार्यों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होते हैं। इसे आर्टिकल्ड ट्रेनिंग कहा जाता है। संस्थान का कहना है कि डिजिटल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग डायरी (ई-डायरी) के जरिए तकनीक का उपयोग करते हुए ट्रेनिंग में एकरूपता, पारदर्शिता और...