आगरा, फरवरी 20 -- कासगंज सीए एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त राज्य कर से मुलाकात कर अपना एक मांग पत्र सौंपा है। जिसमें अपात्र व्यक्तियों द्वारा स्वंय को चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए के रूप में प्रदर्शित किया गया है। इस मामले में सीए एसोसिएशन के सदस्यों ने कार्यवाही करने की मांग की है। कासगंज सीए एसोसिएशन सीए विवेक तायल ने बताया कि, हाल के समय में ऐसे प्रकरण प्रकाश में आए हैं, जिनमें अपात्र व्यक्तियों द्वारा स्वयं को "चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में प्रदर्शित किया गया है। जैसा की आज के अधिकांश सभी मीडिया कवरेज में उल्लेख किया गया है, जबकि संबंधित व्यक्ति विधिवत पंजीकृत चार्टर्ड अकाउंटेंट नहीं हैं। यह प्रवृत्ति न केवल पेशेवर गरिमा के प्रतिकूल है, बल्कि करदाताओं के हित एवं कर प्रशासन की विश्वसनीयता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.