आगरा, फरवरी 19 -- सीए इंस्टीट्यूट की आगरा शाखा के संजय प्लेस स्थित परिसर में गुरुवार को सत्र 2026-27 की अवधि के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सौरभ नारायण सक्सेना को शाखा का अध्यक्ष चुना गया। आयुष गोयल को उपाध्यक्ष और सचिन बुबना को शाखा का सचिव चुना गया। अंकित मित्तल को छात्र सभा सिकासा का अध्यक्ष चुना गया है। वह कोषाध्यक्ष का पद भी संभालेंगे। कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंघल, करण पंजवानी और साक्षी जैन को चुना गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...