कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल की ओर से प्रोफेशनल स्किल्स एनरिचमेंट कमेटी के तत्वावधान में आईसीएआई स्किल्स एक्स प्रतियोगिता (शाखा स्तर) का आयोजन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सीए आकाश गुप्ता को शाखा स्तर का विजेता घोषित किया गया। सीआईआरसी के क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए अंकुर गोयल ने कहा कि बदलते दौर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ सॉफ्ट स्किल्स में दक्षता भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसी प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...