पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। पूर्णिया सीएस डॉ. प्रमोद कुमार कन्नौजिया ने मंगलवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। करीब तीन घंटे तक निरीक्षण के दौरान सीएस ने अस्पताल में कई खामियां पकड़ी और मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार उपरोझिया को सभी खामियों को सात दिन के अंदर दूर करने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीएस ने देखा कि अस्पताल में लगाने के लिए भेजी गई कई महत्वपूर्ण मशीन और बेड पर बिछाने के की चादर कई महीनों से स्टोर में धूल फांक रहा है। इस स्थिति को देख सीएस काफी नाराज दिखे और उन्होंने मौके पर मौजूद प्रधान लिपिक को फटकार लगाते हुए उनसे सवालिया लहजे में पूछा कि आप यहां किस लिए कार्यरत हैं? उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इन सभी मशीनों को जल्द अस्पताल में व्यवस्थित रूप से लगाने का काम करें और सभ...