कटिहार, दिसम्बर 5 -- कटिहार, एक संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ.जितेंद्र नाथ सिंह ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई की व्यवस्था में कमी देखने पर बिफर पड़े। सीएस ने अस्पताल प्रबंधक को नियमित रूप से अस्पताल के विभिन्न वार्ड के अलावा ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष तथा इमरजेंसी वार्ड की समुचित निगरानी करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी सेवा के सभी कक्षों की नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। इसमें कोताही बर्दास्त नहीं किया जायेगा। मौके पर डीएस के अलावा अस्पताल प्रबंधक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...