मधेपुरा, फरवरी 7 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। शहर के कर्पूरी चौक स्थित एक निजी नासिंग होम में गुरुवार को एक नवजात की मौत के बाद परिजनों द्वारा इलाज में लापरवाही का आरोप लगाए जाने को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने शुक्रवार को परिजनों की शिकायत पर निजी नर्सिंग होम की जांच करने के बाद उसे सील कर दिया। बताया गया कि ग्वालपाड़ा प्रखंड के रसना पंचायत के वार्ड नौ निवासी प्रकाश मंडल के पत्नी मीरा कुमारी को तीन फरवरी को प्रसव के लिए ग्वालपाड़ा सीएचसी भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...