सासाराम, मार्च 3 -- सासाराम, एक संवाददाता। सासाराम स्थित डायट परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने किया। उदघाटन के बाद उन्होंने खुद पहले दवा खाई। इसके बाद उपस्थित बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान शहर की मध्य विद्यालय फजलगंज के छात्र-छात्राओं को अल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। सिविल सर्जन ने कहा कि कृमि संक्रमण की वजह से बच्चों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें खून की कमी, एनीमिया, थकावट के साथ शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर एक से 19 वर्ष तक के बच्चे और बच्चियों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मंगलवार को एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.