पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। सोमवार को पूर्णिया के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कन्नौजिया के विशेष निर्देश पर दो सदस्यीय जांच दल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवानीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करना और मरीजों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान जांच टीम ने इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया। टीम ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर मरीजों ने संतोष व्यक्त किया। जांच दल ने रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं एएनएम की उपस्थिति की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। इमरजेंसी विभाग में सोमवार को देखे गए मरीजों की संख्या के संबंध में मौके पर मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.