मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर। प्रभारी एसीएमओ डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद को सिविल सर्जन कार्यालय में सोमवार को विदाई दी गई। सीएस डॉ. अजय कुमार ने कहा कि डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद का कार्यकाल काफी शानदार रहा। डॉ. प्रसाद ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. ज्ञानेंदु, डॉ. सीके दास, डॉ. संजीव कुमार पांडेय, डॉ. पीएन वर्मा, सीएस कार्यालय के नितिश कुमार, सुधांशु शेखर, आकाश कुमार, भोला मंडल, रंजीत कुमार, सुबोध ओझा, रविंद्र कुमार, विक्रम कुमार, धनंजय कुमार धीरज, राजीव कुमार, संजय कुमार, नरेश कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...