रुडकी, फरवरी 20 -- पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान के दौरान शुक्रवार को जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार कर रहे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। उसके कमरे में मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र का बोर्ड लगा मिला। पुलिस ने कमरे से लैपटॉप, प्रिंटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र के कई दस्तावेज बरामद किए। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को कलियर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि चारमीनार के पीछे एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की तो वहां शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र का बोर्ड लगा मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.