महाराजगंज, दिसम्बर 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शहर के धनेवा धनेई में स्थित एक सहज सेवा केंद्र में हुई चोरी की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान व नकदी बरामद की है। कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में धनेवा धनेई टोला सुकठिया के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अर्जुन उर्फ अमित चौधरी (19), दीपू उर्फ राजकुमार (19) व नाबालिग आरोपित के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से एक मॉनिटर, एक माउस व 15 हजार 200 रुपये नकद बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपितों ने चोरी की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.