लोहरदगा, मार्च 12 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा कुडू थाना क्षेत्र के सिंजो चौक पर पिस्तौल का भय दिखाकर दुकानदार से हुए लूटकांड का कुडू पुलिस ने उदभेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को लोहरदगा जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों में गुमला जिले के सिसई लटदाग निवासी शमीम अंसारी उर्फ मो शमीम, और गया जिले के मानपुर निवासी मो फरहान अंसारी उर्फ मो फरहान शामिल हैं। पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटकाण्ड को अंजाम देने के लिए उपयोग में लाया गया मोटरसाईकिल, दो मोबाईल, तीन हेलमेट तथा अन्य सामग्री एवं दोनों के पास से चार हजार रूपया नगद बरामद करते हुए विधिवत जब्त किया है। इस मामले में कुडू थाना काण्ड सं 30/25, धारा 309 (4)बीएनएस-2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कुडू के सिंजो बाराडीह निवासी चांद खान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.