लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अधिकृत सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) केंद्रों का लखीमपुर खीरी जनपद में गहन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल फ्रॉड को देखते हुए यह कार्रवाई आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है। सीएससी के जिला प्रबंधक विवेक कुमार अस्थाना ने बताया कि प्रथम चरण में जिले के कुल 62 सीएससी केंद्रों को पुनरीक्षण के तहत बंद किया गया है। ये वे केंद्र हैं, जिन्होंने निर्धारित स्थान पर संचालन, रेट लिस्ट, ब्रांडिंग और पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र (पीसीसी) प्रस्तुत नहीं किया था। साथ ही लंबे समय से निष्क्रिय अथवा संचालित न होने वाले केंद्रों की सीएससी आईडी भी निष्क्रिय की गई...