मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी। सीएससी कर्मी जयराम मंडल 32 वर्ष की गोली मारकर हत्या करने के बाद मंगलवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने एनएच 27ए व पंडौल-राजनगर स्टेट हाईवे पर जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने करीब 10.30 बजे रामपट्टी लाल चौक चौराहा पर शव रखकर चारों तरफ बांस बल्ला से घेर कर एनएच एवं एसएच को जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों के उग्र तेवर देख पुलिस प्रशासन के अधिकारी पास में मनमोहन उच्च विद्यालय कैंपस में भाग कर जान बचाई। प्रदर्शनकारी अफसर को खदेड़ते हुए स्कूल गेट तक पहुंच गया और वहां रखे पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इंटर परीक्षा को लेकर सुरक्षा में तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस कर्मियों को भी विरोध का सामना करना पड़ा। स्कूल गेट...