अररिया, फरवरी 7 -- अररिया, निज संवाददाता सीएसपी संचालक हत्याकांड के उद्वेदन और हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गयी है। एसपी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ अररिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। एसपी ने कहा कि हत्याकांड से जुड़े कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किया गया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...