आरा, फरवरी 9 -- अगिआंव, संवाद सूत्र। भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी मोड़ के समीप सोमवार की शाम एक सीएसपी संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बाइक सवार अपराधियों की ओर से हथियार के बल पर संचालक से करीब दो लाख से अधिक की लूट की गई है। हालांकि लूट की राशि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लूट की वारदात भलुनी गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव के साथ हुई है। नारायणपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन और अपराधियों की पहचान में जुटी है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मोबाइल सर्विलांस की भी मदद ली जा रही। धरपकड़ को लेकर भी प्रयास तेज कर दिए गये हैं। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार यादव नारायणपुर में पीएनबी की सीएसपी चलाते हैं। वे रोज की तरह सोमवार की शाम सीएसपी बंद कर घर जा रहे थे। तभी भलुनी मोड़ के पास अपराधियों द...