मधुबनी, जनवरी 4 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआई सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार यादव पर पूर्व की रंजिश को लेकर मारपीट व रुपये छीनतई का मामला सामने आया है। इस संबंध में घायल सीएसपी संचालक ने रविवार को स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित प्रदीप कुमार यादव ने अपने आवेदन में बताया है कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे वह सीएचसी बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर सरावे जा रहे थे। इसी दौरान कोसी नहर पुलिया के पास दतुआर गांव निवासी राहुल कुमार साह अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ पक्की सड़क पर जबरन रोक लिया। इसके बाद घातक हथियार से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमलावरों ने उनके पिट्ठू बैग व पॉकेट में रखे एक लाख 43 हजार रुपये भी छीन लिए। घटना के बाद घायल सीएसपी संचालक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। उसी दौरान ग्रामीण ब...