मुंगेर, फरवरी 5 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के खिरोधरपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने सीएसपी संचालक आर्यन राय के बंद घर को निशाना बनाते हुए नगद सहित करीब ढ़ाई लाख के जेवरात की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखे गोदरेज व लॉकर को तोड़कर सोने की कानबाली, मंगलसूत्र, झुमका, चांदी के पायल, सिक्का, मठिया समेत 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब घटना की जानकारी घर के लोगों को मिली। सूचना पर धरहरा थाना पुलिस पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया कि पीड़ित मूल रूप से खगड़िया जिले का रहने वाला है, लेकिन पिछले कई वर्षों से सदर बाजार जमालपुर में रह रहा था। करीब ढाई माह पूर्व ही वह खिरोधरपुर गांव में संजय कुमार साह के मकान में किराए पर रह रहा है। मकान मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.