सीतामढ़ी, फरवरी 3 -- सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के मुहचट्टी गांव निवासी व बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक शिवनाथ पासवान साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात साइबर अपराधियों ने मोबाइल एप के जरिए उनके दो बैंक खातों से 50 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी ग्रुप में एक अज्ञात मोबाइल नंबर से एप्लीकेशन डाउनलोड करने का मैसेज आया था। इसे बैंक से जुड़ा अपडेट समझकर उन्होंने एप डाउनलोड कर लिया। इसके दो-तीन घंटे बाद उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे। हालांकि उन्होंने किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं किया, फिर भी साइबर अपराधियों ने उनके दो खातों से 25-25 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से राशि कटने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डुमरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात मोबाइल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.