छपरा, जनवरी 28 -- मांझी। मांझी थाना पुलिस को सीएसपी लूटकांड के खुलासे में बड़ी सफलता हाथ लगी है। रसूलपुर थाना क्षेत्र के तेलियाडीह से मंगलवार को सीएसपी लूट कर फरार हो रहे पांच अपराधियों में से एक को मांझी पुलिस ने महम्मदपुर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अपराधी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अपराधी की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के मनीछपरा गांव निवासी अनिल पांडेय के पुत्र शिवम पांडेय के रूप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, मोटरसाइकिल और लूट के 51 हजार 500 रुपये नकद बरामद किया है। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार, ताजपुर में शस्त्र बल के साथ मंगलवार को वाहन जांच के दौरान सूचना मिली कि रसूलपुर के तेलियाडीह से सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.