समस्तीपुर, मई 24 -- मोहिउद्दीननगर। कल्याणपुर बस्ती मिडिल स्कूल के समीप संचालित ग्राहक सेवा केन्द्र लूट कांड में शामिल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधी कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के टांडा निवासी निरंजन सिंह का पुत्र ओम सिंह बताया गया है। बताते है कि सेंट्रल बैंक का यह सीएसपी राजा प्रीतम कुमार के द्वारा संचालित किया जाता था। बीते 21 मई को हथियार के बल पर दिनदहाड़े दो लाख की लूट की घटना घटी थी। चर्चित इस लूट कांड के कई अपराधी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर चुकी है। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि इसी लूट कांड का ओम सिंह भी मुख्य आरोपी था। जिसे गुप्त सूचना पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। राशि की बरामदगी व मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...