चतरा, मई 18 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सिंघानी में स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में अब पासबुक प्रिंट मशीन की सुविधा होने से ग्राहकों को काफ़ी सहूलियत होगी। यह जानकारी सीएसपी संचालक सतीश कुमार सिन्हा ने दी है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को अपने बैंक से लेन- देन की जानकारी पाने के लिए लोगों को काफ़ी परेशानी होती थी। जिससे क्षेत्र के खाताधारकों को पासबुक प्रिंट कराने के लिए पत्थलगड्डा शाखा पर निर्भर रहना पड़ता था। हालांकि अब लोगों को बैंकों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आगे उन्होंने बताया इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं उनके गांव में ही उपलब्ध कराना है। अब ग्राहक पासबुक प्रिंट के साथ-साथ नगद निकासी, एटीएम सेवा एवं अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ इसी केंद्र पर ले सकते हैं। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.