गोपालगंज, जनवरी 7 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने में मंगलवार की रात में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों, सीएसपी, साइबर कैफे एवं पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक हुई। जिसमें थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने कहा कि सीएसपी, एटीएम, बैंक एवं व्यवसायियों को सुरक्षा उपलब्ध करायी जाएगी। जिससे कि वे सुरक्षित तरीके से अधिक रुपए लेकर बैंक में जा सकें। पुलिस की गश्ती टीम एवं डायल 112 की टीम प्रतिदिन सुबह-शाम ग्राहक सेवा केंद्र की सुरक्षा का जायजा लेगी। बैठक में सीएसपी संचालक रंजन कुमार सिंह, शंभू यादव, शशि रंजन सिंह, आलोक कुमार, ओम प्रकाश प्रसाद, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.